advertisement

Tuesday 19 October 2021

फिर लोगो का निशाना बनी रिया चक्रवर्ती, आखिर बार सुशांत से की थी बस 3 सेकेंड बात

सुशांत सिंह राजपूत का केस दिन-ब-दिन और भी विवादित होता जा रहा है। कई नए चेहरे इस केस में दाखिल होते हैं और कई पुराने चेहरे इस से बच कर निकल जाते हैं। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हमेशा ही लोगों के सवालों पर रही है। चाहे रिया ने कुछ गलत किया हो या ना किया हो लेकिन फिर भी जनता की नजरों में वह विलेन बन चुकी है।अब मानो उसका फिल्मी करियर खत्म हो चुका है।। क्योंकि जनता ने बिना किसी सबूत बिना किसी पड़ताल के यह मान लिया कि सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के पीछे रिया का ही हाथ था और आपको बता दें कि यह कैसे जिस तरह का बन चुका है उसमें रिया कहीं गलत नजर आ रही है।

जैसे कि अभी रिया की कॉल डिटेल्स भी सामने आई है जिसके अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन यानी कि 14 जून को रिया चक्रवर्ती ने किसी राधिका नाम की महिला के साथ करीब 1 घंटा 36 सेकंड बात की थी।

14 जून को रिया ने कब कब की राधिका मेहता से बात |

  1. सुशांत की मौत वाले दिन सुबह-सुबह सात बचकर 38 मिनट पर रिया ने राधिका मेहता नाम की महिला के साथ फोन पर बात की।
  2. रिया चक्रवर्ती ने 8:00 बज कर 8 सेकंड पर राधिका मेहता के साथ कॉल पर फिर बात की और इस बार उन्होंने 30 मिनट तक बात की |
  3. रिया ने फिर तीसरी बार राधिका को 8:38 A.M पर कॉल की अब उन दोनों में मात्र 5 मिनट 41 सेकंड बात हुई यानी कि देखा जाए तो कॉल एक घंटा 36 सेकंड बात की।

काफी लंबे समय से बात कर रही थी रिया और राधिका।

दैनिक भास्कर की पड़ताल से यह बात सामने आई कि उन्होंने 1 अगस्त 2019 से 14 जून 2020 तक आपस में 280 बार बातचीत की। अब एक और आपको हैरान कर देने वाली बात बताते हैं आपको बता दें कि रिया और सुशांत के बीच आखरी बार मात्र 3 सेकेंड के लिए बात हुई। 5 जून को सुबह 8:19 पर सुशांत ने खुद रिया को कॉल किया। दोनों के बीच करीब मात्र 2 मिनट के लिए बातचीत हुई इसके बाद रिया में 10:00 बजे खुद सुशांत को फोन किया और उस समय सिर्फ 3 सेकंड की बात हुई। आखिर इन दोनों में 3 सेकंड में क्या ही बात हुई होगी ,यह एक बड़ा सवाल बनता है?

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © zeerojgar | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Free Blogger Templates