advertisement

Wednesday 20 October 2021

क्या बोली धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की रिटायरमेंट पर

जैसा की हम सभी जानते है की महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरास्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का एलान कर दिया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपनी सन्यास की खबर पोस्ट की है। जिसके बाद उनके प्रशंसक सोशल मीडिया के जरिये अपनी भावना प्रगट कर रहे है। इसी बिच आपको बता दे की महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर माही के लिए एक भावुक पोस्ट किया है|

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी की एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा है की ” आपने जो हांसिल किया है उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियां और अप्प पर गर्व है मुझे यकीन है की अप्पने अपने जूनून को अलविदा कहने के लिए उन आंसुओं को थम लिया होगा। आपके स्वास्थ्य ,ख़ुशी और आगे की अद्भुत चीजों की शुभकामनाये। आपका शुक्रिया।”

साथ ही उन्होंने माया एंजेलो का उद्धरण भी लिखा की ” लोग आपके द्वारा कही बातो को भूल जायेंगे, लोग आपके द्वारा किये गए काम को भूल जायेंगे लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे की आपने उन्हें कैसा महसूस करवाया है|”

जब से धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की खबर उनके प्रशंसको तक पहुंची है तब से वो बहुत निराश और भावुक है वो उनके हर एक लम्हे को याद कर रहे है। आपको बता दे की धोनी अंतराष्टीय क्रिकेट से सन्यास ले रहे है लेकिन आईपीएल में वह खेलते रहेंगे।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © zeerojgar | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Free Blogger Templates