जैसा कि आप सभी जानते हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को रोशन सिंह सोढी ( गुरचरण सिंह सोढी) और अंजली भाभी (नेहा मेहता) ने अलविदा कह दिया है। यानी कि अब उन्होंने इस शो को छोड़ दिया है। जिसके बाद इनेक फैन्स को काफी बड़ा झटका लगा। ये खबर सुन इस शो के फैन्स बहुत दुखी हो गए और सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार प्रगट करने लगे।
इसी बीच इस शो में मिसेज रोशन का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने भी दोनों स्टार्स के लिए एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने दोनों स्टार्स के शो छोड़ने के दुख में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीर शेयर कर एक नोट लिखा।

जेनिफर मिस्त्री ने लिखा कि, सिर्फ एक चीज को कभी नहीं बदल सकती वो है बदलाव। फिर चाहे बदलाव अच्छा हो या बुरा, हमें स्वीकार करना पड़ता है।
बहुत से फैन्स मुझे गुरचरण सिंह सोढी और नेहा मेहता के बारे में मेसेज कर रहे है। आज एक सितंबर 2020 के एपिसोड को देख कर आप में से ज्यादा लोग ये समझ ही गए होंगे कि वह दोनों अब हमारे साथ काम नहीं कर रहे।
शो छोड़ने की वजह चाहे कोई भी हो हमें उनके फैंसले का सम्मान करना चाहिए। वो हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। मै उन्हें आगे के लिए शुभकमनाएं देती हूं।
इसके बाद जेनिफर मिस्त्री ने सुनैना फौजदार और बलविंदर सिंह सुरी का तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में स्वागत किया और लिखा अब हम तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की फैमिली में आए दो नए सदस्य बलविंदर सिंह सुरी और सुनैना फौजदार का स्वागत करते है।
वेलकम बलू जी और सुनैना।
0 comments:
Post a Comment