advertisement

Thursday, 28 October 2021

भारत चीन सीमा पर फिर हुई झड़प भारतीय सैनिकों ने नाकाम किया चीनी सैनिकों को घुसपैठ।

लददाख सेक्‍टर में चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच एक बार फिर खूरेंजी झड़पें हुई हैं। दोनों पक्षों के सैनिक घायल भी हुए हैं।

यह झड़पें तब हुईं जब चीनी सैनिकों ने पैंगांग झील के दक्षिणी किनारे पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की और भारतीय जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की। भारतीय सेना ने दावा किया है कि चीनी सैनिकों को पीछे धकेला जा चुका है। हालांकि जवानों के जख्‍मी होने की खबरों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

जानकारी के मुताबिक चीनी सैनिकों ने पैंगोग झील के पास घुसपैठ करने की कोशिश की। भारतीय जवानों ने जब इसका विरोध किया तो चीनी सैनिक मारपीट पर अमादा हो गए।

इस झड़प में भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 29 और 30 अगस्‍त की रात को हुई इस झड़प में कोई घायल हुआ या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। पर रक्षा सूत्र कहते हैं कि दोनों ओर से करीब दो दर्जन जवान जख्‍मी हुए हैं।

Source: Youtube

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © zeerojgar | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Free Blogger Templates