advertisement

Sunday 24 October 2021

सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर गलत कमेंट करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने आपत्तिजनक कमेंट किया। जिसके चलते उसे गिरफ्तार करवा दिया गया।

जी हां आपको बता दें कि 7 अगस्त को सोनाक्षी सिन्हा ने ऑनलाइन साइबर बदमाशी, महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित उत्पीड़न को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिस पर एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक कमेंट किया।

सोनाक्षी की टीम ने इसके बारे में मुंबई पुलिस को सूचित किया और शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद मुंबई साइबर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। जिसकी उम्र 27 वर्षीय है जो कि औरंगाबाद का रहने वाला है।

बता दें कि शख्स का नाम शशिकांत गुलाब जाधव बताया जा रहा है, जिसने बीकॉम की पढ़ाई की है और एक रेस्टोरेंट में प्रबंधक के रूप में काम करता है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि इसने सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं और भी अन्य कई सेलिब्रिटी की पोस्ट पर ऐसे आपत्तिजनक कमेंट किए है। बता दें कि पुलिस द्वारा जाधव को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने यादव को हिरासत में भेज दिया।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © zeerojgar | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Free Blogger Templates