advertisement

Wednesday 20 October 2021

क्या क्या कहा बॉलीवुड सितारों ने महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट पर

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस के दिन शाम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संयास ले लिया | यह खबर सुन उनके चाहने वाले बहुत भावुक है और सोशल मीडिया के जरिए अपने भाव प्रकट कर रहे हैं | इसी बीच कुछ बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई लेने के बाद अपने विचार प्रकट किए है और उन्हें अपने आने आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी है |

बॉलीवुड के जाने-माने सितारे अनुपम खेर ने एक ट्वीट करके महेंद्र सिंह धोनी को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी |

बॉलीवुड की क्वीन अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए कहा कि “महेंद्र सिंह धोनी, आपका धन्यवाद आपने जो यादें दी है, उसे हम कभी नहीं भुला पाएंगे “|

Anushka-Sharma-react-on-dhonis-retirement

इसके अलावा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रितेश देशमुख ने भी एक ट्वीट कर कहा कि “आप हमारे दिल से कभी रिटायर नहीं होंगे”|

बॉलीवुड के अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी की बल्लेबाजी करते हुए की एक तस्वीर पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं दी |

View this post on Instagram

Greatest Ever !! 🔥 @mahi7781

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

अनुष्का शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी की एक पोस्ट अपलोड कर उन्हें उनकी कामयाबी के लिए बधाइयां दी और आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दी|

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © zeerojgar | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Free Blogger Templates