advertisement

Tuesday 26 October 2021

बिहार में बाढ़ का कहर वहीं दूसरी तरफ गुजरात में बारिश ने मचाई तबाही

बिहार में बाढ़ का कहर वहीं दूसरी तरफ गुजरात में बारिश ने मचाई तबाही

देश के कई हिस्सों में इस वक्त भयंकर बारिश और बाढ़ जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। लगातार हो रही बारिश ने लोगों के जनजीवन पर खासा असर डाला है। बिहार में तो बाढ़ का कहर हद से भी ज्यादा बढ़ चुका है। वही लगातार हो रही बारिश ने गुजरात में नदियां उफान पर पहुंच चुकी है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है बहुत सारे इलाकों में बाढ़ आ चुकी है। लगातार हो रही बारिश के चलते पंजाब हरियाणा और हिमाचल में तापमान सामान्य हो चुका है। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों में अगले 3 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

गुजरात में बारिश का कहर

गुजरात में रविवार को हो रही बारिश ने जनजीवन पर काफी असर डाला है सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि मौसम विभाग ने 14 इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। क्योंकि वहां पर नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही है।

बिहार में बाढ़ का कहर

बिहार के 16 जिलों में करीब 90 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, और बाढ़ के चलते करीब 27 लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। इसलिए सरकार बिहार की तरफ से ज्यादा ध्यान दे रही है वह जितनी कोशिश हो सके वह लोगों की इतनी मदद कर रही है। सरकार का कहना है कुछ ही समय में हम किसी को काबू में कर लेंगे।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © zeerojgar | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Free Blogger Templates