advertisement

Monday 25 October 2021

गणेश उत्सव पर सितारें जमकर कर रहे है मस्ती, भारती और हर्ष की नाचते हुए की वीडियो हुई वायरल

आज सभी लोग गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मना रहे हैं। कोरोना के चलते भी लोग बड़ी उमंग से इस त्यौहार को मना रहे हैं। वही गणेश चतुर्थी के उत्सव पर बॉलीवुड के कई सितारों की वीडियोस और फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इसी बीच अब एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें लाफटर क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ढोल पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ निया शर्मा और जैस्मिन भसीन भी खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रही है।

फैंस द्वारा इनकी इस वीडियो को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि यह वीडियो बहुत ज्यादा वायरल भी हो रही है, जिसमें सभी ढोल पर भांगड़ा कर रहे है।

बता दें कि हाल ही में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं और वही जानकारी के अनुसार निया शर्मा और जैस्मीन भसीन इस बार बिग बॉस सीजन 14 का हिस्सा बन सकती है।

इसे भी पढ़े : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने अपने फैंस और भारत वासियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाईयां, सेहवाग भी थे शामिल

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © zeerojgar | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Free Blogger Templates