आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का नया गाना ‘अफसोस करोगे’ रिलीज हो चुका है। जी आपको बता दें कि यह एक सैड रोमांटिक सॉन्ग है जो कि दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

बता दे की यह गाना देसी म्यूजिक फैक्ट्री यूट्यूब चैनल द्वारा पब्लिश किया गया और गाने के रिलीज होने के बाद अब तक इस पर 5 लाख से अधिक व्यूज आ चुके है। इस गाने को अब तक करीब एक लाख से अधिक लाइक मिले हैं और वही अनलाइक की गिनती 8 हजार के आसपास है और 25 हजार से ज्यादा इस गाने पर कमेंट किए जा चुके हैं।
यह गाना एक सैड रोमांटिक गाना है जिसमें दिखाया गया है कि लड़का और लड़की कॉलेज के टाइम एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं लेकिन किसी वजह से वह एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। इसके बाद वह बहुत लंबे समय बाद एक दूसरे से मिलते हैं, जहां लड़की देखती है कि लड़के के पास एक छोटा बच्चा है। जिससे लगता है कि शायद वह उसका बेटा है।
वही कहानी में वह फ्लैशबैक में चले जाते हैं। लड़की को लगता है कि शायद लड़के ने शादी कर ली है और उसका एक बेटा है, लेकिन बाद में पता चलता है कि लड़का किसी और के लड़के को संभाल रहा था। कहानी में दिखाया गया है कि भले ही वह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हो पर वे एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।
इस गाने में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज बहुत क्यूट लग रहे हैं। उन्होंने यह गाना बहुत अच्छा फिल्म आया है।
फैंस को उनका यह गाना बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। उनके इस गाने को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
0 comments:
Post a Comment