
पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ को छोड़ने का निर्णय ले लिया है। जी आपको बता दें कि आकांक्षा पुरी इस शो को जल्द अलविदा कहने वाली है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा पुरी ने इस शो को छोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। आकांक्षा पुरी इन दिनों नोटिस पीरियड पर चल रही है और उन्होंने इस शो को छोड़ दिया है।
बता दे की आकांक्षा पुरी ने इस शो में माता पार्वती का किरदार निभाया था। ये शो 2017 में शुरू हुआ था और तब से आकांक्षा पुरी इससे जुड़ी हुई थी। अभी तक इस शो के 700 एपिसोड हो चुके हैं।
यह खबर भी आ रही है कि आकांक्षा पुरी जल्द बिग बॉस सीजन 14 का हिस्सा बनने वाली है तो शायद हो सकता है कि उन्होंने इस वजह से इस शो को अलविदा कहा हो। अब देखना यह होगा कि क्या आकांक्षा पुरी बिग बॉस सीजन 14 का हिस्सा बनेगी। यह जाने के लिए फैन्स बहुत उत्सुक है।
0 comments:
Post a Comment