advertisement

Tuesday 26 October 2021

जिस कारीगर ने बनाया था सचिन और विराट का बल्ला अब उसकी मदद के लिए आगे आएं है सोनू सूद

कुछ दिन पहले एक खबर सामने आई थी कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बल्ले के कारीगर अशरफ चौधरी मुंबई के एक अस्पताल में किडनी समस्या के कारण दाखिल है। जो कि अपने इलाज के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं पर उनकी मदद करने के लिए कोई भी क्रिकेटर आगे नहीं आया।

आपको बता दें कि जब ये खबर को सोशल मीडिया पर फैल गई, तब बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सोनू सूड ने उनकी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। जी हां आपको बता दे कि लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के मसीहा बनने वाले सोनू सूड इनकी मदद के लिए आगे आए।

बता दे की शनिवार को नवीन नाम के एक शक्स ने ट्विटर पर अशरफ की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि सोनू सूड अगर आप कुछ कर पाए तो देखिएगा।

जिसके बाद सोनू सूड ने इसका जवाब देते हुए कहा कि पता ढूंढ़ो इस भाई का।

बता दे की लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने बहुत से लोगों की मदद की और लॉकडाउन के बाद भी वह सभी जरूरतमंद लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही है। बता दे की उन्हें हर दिन मदद करने के लिए लाखों मेसेज आते है। जिसकी भी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ही दी थी।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © zeerojgar | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Free Blogger Templates