advertisement

Tuesday 19 October 2021

क्या क्या कहा बॉलीवुड सितारों ने स्वतंत्र दिवस के मौके पर

दोस्तों आज 15 अगस्त यानी कि देश की आजादी का दिन है और आज के दिन पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है | हर जगह खुशी की किलकारियां गूंज रही है कोविड-19 के चलते भी लोग बड़ी धूमधाम से स्वतंत्र दिवस मना रहे हैं और इसी बीच कुछ बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए स्वतंत्र दिवस पर अपने विचार प्रकट किए है |

बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष पर ट्वीट करते हुए कहा है की “कोविड-19 के खिलाफ लड़ने वाले असली जांबाजों को मेरा सलाम और स्वतंत्र दिवस के इस पावन दिन पर शांति और समृद्धि की कामना करता हूं | साथ ही उन्होंने आजाद भारत पर एक कविता भी सांझी की है |

आपको बता दें कि बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने भी स्वतंत्र दिवस पर लोगों को बधाई दी है और ट्वीट करते हुए कहा है कि “हम सभी को हमारे देश भारत वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई। मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हज़ारों सालों तक फूलें फलें और प्रगति की ऊँचाइयों को हमेशा छुए। भारत माता की जय।जय हिंद।

इसके अलावा बॉलीवुड के महान अभिनेता अक्षय कुमार ने भी स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष एक वीडियो के माध्यम से स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष का सबका बधाई दी है और इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने देश को एक अच्छा संदेश भी दिया है |

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी ट्वीट कर स्वतंत्र दिवस पर पूरे देश को बधाई दी और कहा की ” हमारे महान राष्ट्र और प्रत्येक व्यक्ति को हमारी स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले को सलाम करना, आइए उनकी सदस्य भावना का सम्मान करें | आज और हमेशा | जय हिंद |

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © zeerojgar | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Free Blogger Templates