advertisement

Sunday 24 October 2021

पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने की धोनी की तारीफ और कहा पाकिस्तान के पास भी ऐसा विकेटकीपर होना चाहिए

पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने की धोनी की तारीफ और कहा पाकिस्तान के पास भी ऐसा विकेटकीपर होना चाहिए

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अपने सन्यास की घोषणा करके पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। उसके बाद पूरी दुनिया से क्रिकेट प्रेमियों ने धोनी की जमकर तारीफ की। और उनको रिटायरमेंट की बहुत बधाई दी थी।

इस बीच पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल का भी बयान सामने आ रहा है उन्होंने भी महेंद्र सिंह धोनी को रिटायरमेंट की बहुत-बहुत बधाई दी। कामरान ने कहा कि धोनी जैसा विकेटकीपर और कप्तान मिलना बहुत मुश्किल है।

कामरान ने कहा कि धोनी जैसी कप्तानी करने वाला खिलाड़ी काश पाकिस्तान के पास भी होता जो अपने से पहले टीम के बारे में सोचता। कामरान ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उनको भी एक फेयरवेल मैच मिलना चाहिए जिसके वह हकदार है।

कामरान ने कहा कि m.s. धोनी ने भारत के लिए बहुत कुछ किया उनको अभी रिटायरमेंट नहीं लेनी चाहिए थी वह अभी भी यंग है उनको कुछ साल और भारत के लिए खेलना चाहिए था।


उन्होंने कहा कि वह जब भी भारत के खिलाफ खेलते हैं तो वह हमेशा ही एम एस धोनी से कुछ ना कुछ सीखते हैं। कामरान ने कहा कि एम एस धोनी जैसा कप्तान होना भारत के लिए एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह एम एस धोनी को बहुत मिस करेंगे।

पाकिस्तानी मंत्री की धमकी अगर भारत के साथ हुआ युद्ध तो होगा परमाणु हमला

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © zeerojgar | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Free Blogger Templates